Popular Posts

दुकानाें के खुलते ही शहर में 2 घंटे तक लगा रहा जाम

दुकानाें के खुलते ही शहर में 2 घंटे तक लगा रहा जाम

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के बाद लॉकडाउन के 48वें दिन शुक्रवार को बाजार की दुकानें खुलीं। इससे बाजार में रौनकता देखी गई। कहीं जाम का नजारा दिखा तो वहीं, वैसी भी दुकानें खुली रही जिसकी अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी थी। सुबह से ही व्यापारी वर्ग के लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने खड़े होकर शहर की गतिविधियाें पर नजर बनाए हुए थे। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश में कपड़े की दुकान को शामिल नहीं किया गया था। इसके बावजूद कई कपड़े की दुकानें, प्रसाधन सामग्री आदि की दुकानें भी खोली गई। इससे सड़कों पर लॉकडाउन से पहले की स्थिति बनी रही। कई जगह जाम की स्थिति रही। इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान विभिन्न तरह की गाड़ियां सड़क पर रेंगती दिखी। कहीं भी पुलिस की मुश्तैदी नहीं दिखी। शहर के सभी सड़क मार्गों व चौक-चौराहों पर लोग बेरोक-टोक आवाजाही करते रहे।

प्रशासन द्वारा दुकान खोलने के लिए समय निर्धारित किया गया है। हर हाल में निर्देश के आलोक में दुकान खोली जाएगी। सभी दुकानदारों को शर्तों का अनुपालन करना है जिन दुकानाें को खोलने की अनुमति नहीं है और वैसी दुकान खोली जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।
- डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, डीएसपी सदर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोट बाजार में भयंकर जाम लगने के कारण रेंगते रहे वाहन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/jam-kept-in-the-city-for-2-hours-as-soon-as-shops-opened-127283959.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/dbcl2731588936556sita14_1588982236.jpg

0 Response to "दुकानाें के खुलते ही शहर में 2 घंटे तक लगा रहा जाम"

Post a Comment