जीविका के 16 समूह के बीच खाद्य सुरक्षा सामग्रियों का वितरण
16 May, 2020
Comment
भितहा प्रखंड की चिलवनिया पंचायत के 16 जीविका समूह की 78 महिलाओं के बीच खाद्य सुरक्षा सामग्रियों का वितरण किया गया। प्रखंड जीविका परियोजना प्रबंधक सिकंदर आजम ने बताया कि निर्मित ग्राम संगठन में खाद्य सुरक्षा निधि के तहत एक लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। जीविका की महिलाओं की आवश्यकता के अनुसार चावल, दाल तथा सरसों के तेल का वितरण किया गया। जीविका के दीदियों ने कहा कि जीविका समूह हम सभी महिलाओं को रोजगार के साथ साथ आत्म निर्भर बना रहा है। इस महामारी में भी हम सभी समूह के दीदियों को खाने पीने को लेकर सभी चीजों के ख्याल जीविका समूह रखता है। मौके पर जीविका समुदाय समन्वयक रमेश जायसवाल, जीविका कर्मी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/distribution-of-food-safety-materials-among-16-livelihood-groups-127307830.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/16/
0 Response to "जीविका के 16 समूह के बीच खाद्य सुरक्षा सामग्रियों का वितरण"
Post a Comment