लॉकडाउन में रक्सौल में फंस गए थे 12 छात्र, पैसा खत्म होने पर मधुबनी के लिए पैदल ही निकल पड़े
रक्सौल में रहकर पढ़ाई के साथ ई-काॅमर्स का काम कर रहे 12 छात्र काम और पढ़ाई बंद होने के कारण पैदल ही रेलवे लाइन पकड़कर सीतामढ़ी स्टेशन पहुंचे। यहां से सभी मधुबनी स्थित अपने घर के लिए पैदल ही रवाना हो गए। मधुबनी निवासी सभी छात्र लॉकडाउन में रक्सौल में ही फंसे थे। वे रक्सौल में पढ़ाई के साथ ही ऑनलाइन व ऑफलाइन काम करते थे। लॉकडाउन के कारण काम भी बंद हो गया। लॉकडाउन के कारण उनके पैसे भी खत्म गए थे। उन्हाेंने किसी प्रकार ताे दो लॉकडाउन झेल लिया लेकिन इसके बाद उन्हाेंने वापस जाने का मन बना लिया और गत 6 मई को रेलवे लाइन पकड़ कर घर की ओर रवाना हो गए। वे 7 मई को बैरगनिया पहुंचे। वहां इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर मोहर लगाई गई और सीतामढ़ी जाने की इजाजत दे दी गई। बैरगनिया से पुन: सभी पैदल चलकर शुक्रवार की सुबह 6 बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पहुंचे। छात्र गणेश कुमार यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि रक्सौल में काम बंद हो गया था। इधर पढ़ाई भी बंद है। लॉकडाउन की अनिश्चितता को देखते हुए हम लोगों ने घर वापसी काे ही बेहतर विकल्प समझा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/12-students-trapped-in-raxaul-in-lockdown-127283974.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/09/dbcl2731588943291sita25_1588982415.jpg
0 Response to "लॉकडाउन में रक्सौल में फंस गए थे 12 छात्र, पैसा खत्म होने पर मधुबनी के लिए पैदल ही निकल पड़े"
Post a Comment