Popular Posts

बिहार में कोरोना से नाैवीं माैत, तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 103 नए मरीज, इनमें पटना का सिर्फ एक

बिहार में कोरोना से नाैवीं माैत, तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 103 नए मरीज, इनमें पटना का सिर्फ एक

बिहार में साेमवार काे काेराेना से नाैवीं माैत हुई। एनएमसीएच में सोमवार को हाजीपुर के जंदाहा निवासी कृष्ण कुमार सिंह की 75 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी की मौत हो गई। मृतक महिला की किसी तरह की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्क नहीं है। महिला अस्पताल में 16 मई को भर्ती हुई थी। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि महिला को फेफड़ा का कैंसर था। इधर, राज्य में 103 नए मरीज मिले। इस तरह राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1423 हो गई है।

सोमवार को गोपालगंज में एक साथ 31, बेगूसराय में 15, मुंगेर व सुपौल में 7-7,नालंदा में 6, मुजफ्फरपुर में 5,वैशाली,मधुबनी व भागलपुर में 4-4,सहरसा,सारण व कटिहार में 3-3, अरवल व भोजपुर में 2-2, सुपौल, खगड़िया, पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पटना और कैमूर में एक-एक पॉजिटिव केस मिले हैं।

भागलपुर में मिले मरीजाें में तीन नवगछिया के स्वास्थ्य कर्मचारी और एक नाथनगर का 22 साल युवक है। आशंका जतायी जा रही है कि तीनाें स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल में भर्ती नवगछिया के दाे काेराेनाे पाॅजिटिव स्वास्थ्य कर्मचारी की चेन से जुड़े हैं। हालांकि दाे भर्ती पाॅजिटिव कर्मचारियाें का कहना है कि येतीनाें लाेग घर-घर जाकर सैंपलिंग करते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संक्रमित महिला की मौत के बाद उसके घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ninth-maith-from-corona-in-bihar-103-new-patients-including-three-health-workers-only-one-of-them-in-patna-127317008.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/orig_j_1589846587.jpg

0 Response to "बिहार में कोरोना से नाैवीं माैत, तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत 103 नए मरीज, इनमें पटना का सिर्फ एक"

Post a Comment