100 परिवारों के बीच उपयोग की चीजें बांटी
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर मार्च महीने से शुरू हुआ जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला अभी अनवरत जारी है। समाज के कई तबके के लोग अपनी-अपनी सुविधा,सामर्थ्य व पहुंच के अनुसार जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की मुहिम में लगे हुए हैं। इस कड़ी में सौभाग्य महिला उत्थान समिति बेलबाग की ओर से रविवार को 100 जरूरतमंद परिवारों को दैनिक जरूरत की वस्तुएं,मास्क आदि उपलब्ध कराए गए। संस्था के सदस्यों ने शहर के बंगाली कॉलोनी हजारी टोला आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री,दैनिक उपयोग की चीजें व मास्क आदि उपलब्ध कराया।
सचिव वाणी दास ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंदों की मदद करना है। यही इंसानियत का भी तकाजा है। संकट का समय धैर्य व संयम की परीक्षा का समय होता है। ऐसे समय हमें बहुत कुछ करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमसब धैर्य,संयम व सतर्कता के साथ संकट का सामना करें व जरूरतमंदों की मदद करें। चंचला सिंह, अनिमा, संध्या, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश, शौकत आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/distributed-items-of-usage-among-100-families-127359540.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/
0 Response to "100 परिवारों के बीच उपयोग की चीजें बांटी"
Post a Comment