ताला ताेड़ घर से नगदी व जेवरात की चोरी
24 April, 2020
Comment
कबैया के सूर्यमठ मोहल्ला के वार्ड 11 निवासी रामधनी साव के बेटे भोला साव के सुनसान घर में बुधवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। बता दें कि भोला साव मंगलवार को अपने पैतृक गांव डकरा अनाज लाने गए थे। उनका बेटा श्रवण कुमार ससुराल गया था। घर में ताला लगा था। अंदाजा लगाया जा रहा कि चोरों ने लॉकडाउन का फायदा उठाकर पहले घर की रेकी कर ली थी। चोरों ने बुधवार की रात्रि ही घर का ताला तोड़कर 60 हजार नकदी समेत सात भर सोने के जेवर, 40 भर चांदी का जेवर आदि लेकर घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/cash-and-jewelry-stolen-from-a-locked-house-127234325.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/dbcl2721587732418010lkr_1587751265.jpg
0 Response to "ताला ताेड़ घर से नगदी व जेवरात की चोरी"
Post a Comment