राशन कार्ड और पासबुक को आधार से जोड़ें : राजकुमार
सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय सभा भवन में बीडीओ राज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने सभी डीलरों को कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी में सरकार के द्वारा लागू योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर प्रखंड में 1257 लाभुकों का राशन कार्ड, आधार कार्ड व बैंक पासबुक से नहीं जुड़ा हुआ है। इसके कारण इन लाभुकों के खाते में पैसा नहीं आ सका है। सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता आधार कार्ड को बैंक खाता से जल्द से जल्द लिंक कराने का प्रयास करें। ताकि सभी लाभुकों को इसका लाभ मिल सकें। अगर किसी का खाता मेल नहीं खा रहा है तो उसे भी सुधार कर सही करने का प्रयास करें। वहीं एमो आशीष कुमार ने सभी डीलरों को पारदर्शिता के साथ लाभुकों को खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया। इस वैश्विक महामारी के दौरान किसी भी तरह की शिकायत पर कठोर कार्रवाई
की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/attach-ration-card-and-passbook-to-aadhaar-rajkumar-127234308.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/dbcl272158773030524mad104_1587749349.jpg
0 Response to "राशन कार्ड और पासबुक को आधार से जोड़ें : राजकुमार"
Post a Comment