Popular Posts

सीएस ने बखरी में कोरोना सर्वे कार्यक्रम का लिया जायजा

सीएस ने बखरी में कोरोना सर्वे कार्यक्रम का लिया जायजा

कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों की खोज को लेकर बखरी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में डोर-टू-डोर सर्च अभियान शुरू हो गया है। पोलियो उन्मूलन अभियान की तर्ज पर पोलियो कर्मियों, आशा व आंगनवाड़ी सेविकाओं को घर-घर खोजी अभियान ड्यूटी में लगाया गया है। सर्वे टीम घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के कोविड-19 से संबंधित लक्षणों की पड़ताल कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल सर्जन कृष्ण मोहन वर्मा, डीपीएम शैलेश चंद्र एवं डॉ संजय कुमार बखरी के घाघरा पंचायत में क्षेत्र भ्रमण किया और दल कर्मियों द्वारा घर-घर सर्वे के कार्यों की जांच की गई।

मौके पर सिविल सर्जन कृष्ण मोहन वर्मा ने आम लोगों से अपील किया है कि लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करें तथा शारीरिक दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया की पल्स पोलियो की तरह कोविड 19 की भी प्रतिदिन संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक की जा रही है। जिससे क्षेत्र में कार्य कर रहे दल कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसे आसानी से हल कर लिया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमपी चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार भी जिला से आए पदाधिकारियों के साथ टीम की जांच करने पहुंचे थे।

सोशल डिस्टेंस का पालन कर वीरपुर के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटा टीएचआर

वीरपुर प्रखंड के अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को भी टीएचआर का वितरण किया गया। इस दौरान केंद्रों पर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए चावल, दाल, सोयाबीन आदि का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए टीएचआर वितरण करने का निर्देश दिया गया है। जिसके कारण कई केंद्रों पर दो दिन में इसका वितरण किया गया। इधर वीरपुर पश्चिम पंचायत के कई केंद्र पर मुखिया पंकज कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क व साबुन का वितरण भी लाभार्थियों के बीच किया गया। सेविका लक्ष्मी कुमारी, शोभा कुमारी, कुमकुम कुमारी आदि ने बताया कि टीएचआर वितरण के दौरान लाभुकों को कोरोना वायरस से बचने हेतु लॉकडाउन व सोशल डिस्टेन्स का पालन करने तथा अपने हाथों को बराबर साबुन से धोने की सलाह दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CS reviewed Corona survey program in Bakhari


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bkhri/news/cs-reviewed-corona-survey-program-in-bakhari-127188793.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/18/34_1587154844.jpg

0 Response to "सीएस ने बखरी में कोरोना सर्वे कार्यक्रम का लिया जायजा"

Post a Comment