कोरोना के पिछले सर्वे के दौरान सुरक्षा चक्र में चूक चिह्नित मोहल्लों में कई घरों तक नहीं पहुंची टीम
कोरोना संक्रमित को चिह्नित करने के लिए हाल में हुए सर्वे में कई जगहों पर भारी लापरवाही बरती जा रही है। शहरी क्षेत्र के डेढ़ दर्जन मोहल्लों में विदेश से करीब 40 लोग आए। ऐसे चिह्नित सभी मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण करना था। लेकिन शहरी इलाके के ऐसे मोहल्लों में दर्जनों एेसे घर हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी सर्वे के लिए नहीं पहुंचे। पंखा टोली, मोतीझील पांडेय लेन, माड़ीपुर, रामबाग, जेल चौक रोड, पक्की सराय मोहल्ले व ब्रह्मपुरा नूनफर के कई परिवारों ने बताया कि उनके मोहल्ले में कोरोना सर्वे को लेकर कोई पूछताछ करने नहीं आया। अब कोरोना व एईएस को लेकर एक साथ सभी प्रखंडों में फिर से सर्वे होना है। लेकिन पहले से जिन इलाकों में यह अभियान चल चुका है, वहां सर्वे नहीं होगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही सूचना मिलने पर जिन इलाकों में टीम भेजी गई। वहां भी ठीक ढंग से काम नहीं हुआ। बावनबीघा इलाके के अजयानंद झा, धीरेंद्र ठाकुर, विजय शंकर भगत ने बताया कि उनके घरों पर कोई टीम सर्वे को नहीं पहुंची।
इन मोहल्लों में पहले हो चुका है सर्वेरामबाग, मिस्कॉट मोहल्ला, डोंबा पोखर इस्लामपुर, पंखा टोली, माड़ीपुर, मोतीझील, कमरा मोहल्ला, घिरनी पोखर, वार्ड-8, ब्रह्मपुरा नूनफर, जॉहरी गली, बेला रोड, बालूघाट नाला रोड, महाराजी पोखर, पक्की सराय, जेल रोड, केदारनाथ रोड।
मोतीझील की पांडेय गली के लोगों ने कहा- सर्वे के लिए कोई न आया
मोतीझील पांडेय गली के मनोज साह समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि सर्वे के लिए उनके घर या आसपास कोई स्वास्थ्यकर्मी या एएनएम नहीं आया। उनके आसपास के तीन-चार घर के लोगों ने भी बताया कि मोहल्ले में कोई सर्वे नहीं हुआ, न ही घर पर पहुंचकर किसी की स्क्रीनिंग की गई।
पंखा टोली के लोग बोले- पूरे माह कोई पूछताछ के लिए नहीआया
पंखा टोली में भी कई लोगों ने कहा कि उनके घर पर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई। मोहल्ले की आयशा खातून ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान कोरोना को लेकर कभी कोई सर्वे या पूछताछ के लिए नहीं आया। आसपास में भी लोगों ने सर्वे नहीं होने की जानकारी दी।
ब्रह्मपुरा के कई मोहल्लों में अब तक नहीं पहुंची है जांच टीम
ब्रह्मपुरा नूनफर के निषाद पथ निवासी अश्विनी सहनी, मिलन देवी, उर्मिला देवी, नजमा खातून, मोनू ने बताया कि उनके मोहल्ले में कोई पूछताछ करने नहीं पहुंचा। मिलन देवी ने कहा कि बगल के एक घर में बुजुर्ग की तबीयत कई दिनों से खराब है। खांसी हैं। इसके बावजूद कोई स्वास्थ्यकर्मी कभी पूछताछ के लिए भी नहीं आया।
माड़ीपुर इलाके की कई गलियों में नहीं पहुंची टीम
माड़ीपुर इलाके के भी सभी घरों में पूछताछ नहीं हो सकी है। मदरसा गली, मस्जिद गली, चित्रगुप्त पुरी पासवान टोला में सर्वे का काम हुआ है। जबकि, सर्किट हाउस रोड, आजाद कॉलोनी, जैतपुर कॉलोनी में सर्वे का काम अब तक नहीं हो सका है। सर्किट हाउस निवासी सावरा खातून का कहना है हमारे यहां कोई अब तक नहीं आया है। जबकि, शबनम खातून ने कहा कि उनकी गली में सर्वे हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/during-the-last-survey-of-corona-the-team-did-not-reach-many-houses-in-the-mohallas-marked-defaults-in-the-security-cycle-127262425.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/01/
0 Response to "कोरोना के पिछले सर्वे के दौरान सुरक्षा चक्र में चूक चिह्नित मोहल्लों में कई घरों तक नहीं पहुंची टीम"
Post a Comment