Popular Posts

सीमावर्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से सतर्कता बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

सीमावर्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से सतर्कता बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

सीमावर्ती गोपालगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बड़हरिया में भी जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीओ संजीव कुमार ने बड़हरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया और बीडीओअशोक कुमार,सीओ गौरव प्रकाश तथा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ प्रखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति पर विचार विमर्श भी किया। उन्होंने पदाधिकारियों को सीमावर्ती जिले से आवागमन नियंत्रित करने सहित कई विन्दुओं पर निर्देश भी दिए। बड़हरिया से लगी सीमा गोपालगंज जिले से लगी है तथा कई रास्ते प्रखंड को गोपालगंज से जोड़ते है।

इन रास्तों से बड़ी संख्या मे गोपालगंज के लोगों का आवागमन होता है। इसी कारण से लॉक डाउन के साथ ही सीमा को सील करते हुए इन सड़कों पर ड्रॉपगेट बना कर आवागमन को बाधित कर दिया गया था। एसडीओ संजीव कुमार ने सभी ड्राप गेट को सुदृढ़ करते हुए आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। क्षेत्र में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने तथा रमजान को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश भी उन्होंने पदाधिकारियोंको दिया।इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रो में निगरानी बढ़ा दी गयी है।ड्राप गेट पर कर्मी प्रतिनियुक्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vigilance increased after receiving Corona positive in border district, Health Department also alert


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/brhria/news/vigilance-increased-after-receiving-corona-positive-in-border-district-health-department-also-alert-127259832.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/30/105_1588203326.jpg

0 Response to "सीमावर्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से सतर्कता बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट"

Post a Comment