ओपी प्रभारी पर हाथ तोड़ने का आरोप
रतवारा ओपी के सोनामुखी के एक फुटकर दुकानदार ने ओपी प्रभारी पर मारपीट कर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया है। उसने डीजीपी को अपना आवेदन भेजा है। मामला दो अप्रैल का है। ओपी प्रभारी रामनिवास चौधरी भी स्वीकार करते हैं कि दुकान बंद कराने के दौरान एक-दो डंडा मार दिए होंगे। पीड़ित सुबोध भगत का कहना है कि वह रतवारा बाजार में आलू और सब्जी की दुकान लगाता है। घटना के दिन वह कुछ ग्राहक का सामान तौल रहा था। इस बीच ओपी प्रभारी पहुंचे और उन्होंने मुफ्त में पांच किलो प्याज की मांग की। सुबोध ने मुफ्त में प्याज देने में अपनी लाचारी जाहिर की। इसके बाद वे आक्रोशित हो गए। गुस्सा में उन्होंने उसपर डंडे बरसा दिए। इससे उसका हाथ टूट गया। बावजूद पुलिस जबरन प्याज उठाकर ले गई। बाद में उसने आलमनगर के एक अस्पताल में टूटे हाथ का प्लास्टर करवाया। सुबोध ने बताया कि वह पहले से पैर से दिव्यांग है।
ओपी प्रभारी ने कहा-लाठी मारे होंगे, प्याज नहीं मांगे होंगे
ओपी प्रभारी रामनिवास चौधरी ने कहा कि पूरे इलाके में उनकी कभी इस तरह की शिकायत नहीं रही है। वह खुद सक्षम और जवाबदेह अधिकारी हैं। पांच किलो प्याज का उनकी नजर में कोई मायने नहीं है। गरीब को कभी परेशान नहीं किया। उनपर बेवजह लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। लॉकडाउन में कुछ कड़ाई जरूर कर रहे हैं। हो सकता है कि एक-दो लाठी मार दिए होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/op-charge-of-breaking-hands-127234303.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/dbcl272158772961824mad7_1587748394.jpg
0 Response to "ओपी प्रभारी पर हाथ तोड़ने का आरोप"
Post a Comment