Popular Posts

महाराष्ट्र के रायगढ़ में फंसे रोहतास के मजदूरों को पहुंचाई गई सहायता

महाराष्ट्र के रायगढ़ में फंसे रोहतास के मजदूरों को पहुंचाई गई सहायता

रायगढ़ में फंसे हुए रोहतास के नौहट्टा प्रखंड के कुछ मजदूरों को सहायता पहुंचाई गयी। कल सोशल मीडिया के माध्यम से यह पता चला की अपने रोहतास जिला के नौहट्टा प्रखंड के कुछ मजदूरों को सहायता पहुंचाई गयी। सूचना 05 मजदूरों को लेकर मिली थी, किन्तु मौके पर ऐसे 28 मजदूर मिले, सबको खाद्य सामग्री दी गयी। चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनको पता चला कि कुछ मजदूर रायगढ़ में फंस गए हैं।
इस देशव्यापी लॉकडाउन में उनके पास खाने के लिए अन्न का एक दाना भी अब नहीं बचा है। यह जानकारी मिलते ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार सुशील कुमार मोदी से संपर्क किया। उन मजदूरों की स्थिति के बारे में उनको जानकारी दी। जिस पर तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव शैलेंद्र ओझा ने महाराष्ट्र सरकार से संपर्क कर उन मजदूरों को मदद करने के लिए कहा। बताया कि प्रवासी मजदूरों की देखरेख के लिए तैनात दिल्ली स्थित नोडल अधिकारी से बात की और तत्काल उन्हें मदद पहुंचाने की गुहार लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Assistance given to Rohtas laborers stranded in Raigad, Maharashtra


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dehri/news/assistance-given-to-rohtas-laborers-stranded-in-raigad-maharashtra-127175911.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/16/20_1586979861.jpg

0 Response to "महाराष्ट्र के रायगढ़ में फंसे रोहतास के मजदूरों को पहुंचाई गई सहायता"

Post a Comment