Popular Posts

घर लौट रहे बाइक सवार सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा जख्मी हुआ

घर लौट रहे बाइक सवार सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा जख्मी हुआ

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उज्जैन टोला के समीप आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। पब्लिक की सहायता से उदवंतनगर थाना की पुलिस ने दोनों जख्मी को तत्काल उठाया। इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। लेकिन, एक 30 वर्षीय युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।मृतक राजेश शाह आयर थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी सुभाष साह का बेटा है। जो गांव पर ही परचून की दुकान चलाता था।

जबकि, दूसरा जख्मी गणेश साह लालगंज निवासी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। इधर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो-रोकर बुरा हाल था। उसके गांव पर अंतिम दर्शन एवं उसके परिजनों को ढांढ़स बनाने के लिए सैकडों स लोग पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी अभी हाल में ही ठीक हुई थी। लॉकडाउन के कारण सामान दुकान में खत्म हो गया था।

लॉकडाउन में चॉकलेट खरीदने निकले थे घर से
गुरुवार की सुबह आरा चॉकलेट एवं कुरकुरे आदि सामान लाने के लिए आया हुआ था। इसके बाद अपने गांव बाइक पर सवार होकर दोस्त के साथ लौट रहा था। लेकिन, उज्जैन टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रही सीमेंट लदा ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक कैमुर से पटना जा रहा था। उदवंतनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इधर उसकी मौत पर गांव पहुंचे पवन कुशवाहा, मुखिया सुनील पाल, पूर्व प्रमुख मंजू देवी सहित तमाम लोगों ने कहा कि वह बहुत नेक दिल इंसान था। इधर, दूसरे दोस्त गणेश की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पटना में फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bike riders returning home were hit by a cement-laden truck, one dead, the other injured


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/bike-riders-returning-home-were-hit-by-a-cement-laden-truck-one-dead-the-other-injured-127227586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/11_1587668778.jpg

0 Response to "घर लौट रहे बाइक सवार सीमेंट से लदे ट्रक की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा जख्मी हुआ"

Post a Comment