Popular Posts

छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा विवि

छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा विवि


भागलपुर | लॉकडाउन में अाॅनलाइन कोर्स के जरिए छात्रों को पढ़ाई से जोड़े रखने की पहल के बाद यूजीसी ने अब छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का टास्क विश्वविद्यालयों को दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि लॉकडाउन में घरों में रहने और पढ़ाई पूरी नहीं होने का असर छात्रों के दिमाग पर नहीं पड़े। टीएमबीयू के एक अधिकारी ने बताया कि नियमित पढ़ाई नहीं होने, कोर्स पूरा नहीं होने और लगातार घर में रहने से छात्रों के दिमाग पर असर पड़ सकता है। वे अवसाद में जा सकते हैं। उन्हें ऐसी स्थिति से बचाने के लिए यूजीसी ने निर्देश दिया है कि हॉस्टल अधीक्षक कुछ सीनियर छात्रों की टीम बनाकर या फैकल्टी हेड शिक्षकों की टीम बनाकर नियमित रूप से छात्रों से जुड़े रहें। इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन माध्यम अपनाएं। उनकी समस्याएं जानें और उनकी काउंसिलिंग करें। पढाई से जुड़े सवाल हल करने में भी मदद करें। कॉलेज और पीजी विभाग छात्रों से तनावमुक्त रहने की अपील भी करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/university-will-make-students-mentally-strong-063714-6989410.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/

0 Response to "छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा विवि"

Post a Comment