सीआईएसएफ और एसएसबी भी जरूरतमंदों और गरीब के लिए आई आगे, बढ़ाए मदद के हाथ
13 April, 2020
Comment
एसएसबी द्वारा वितरण की गई खाद्य सामग्री
प्रखंड के गौहरपुर पंचायत के धनछूहा गांव में सोमवार को गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच 29 वीं वाहिनी सी समवाय कोंच कैंप द्वारा खाने का पैकेट वितरण किया गया। सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसएसबी ऐसे लोगों के बीच खाना बांट रही है, जो अत्यंत गरीब है और लॉकडाउन की वजह से प्रतिदिन मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। परंतु लॉक डाउन होने के कारण उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मौके पर सी कंपनी कमांडर अनीश कुमार के द्वारा 100 से अधिक फूड पैकेट साबुन और सेवलॉन वितरण किया गया और उनको कोरोना से बचाव के बारे मैं जानकारियां दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/cisf-and-ssb-also-come-forward-for-the-needy-and-poor-extend-help-127163181.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/14/22_1586806368.jpg
0 Response to "सीआईएसएफ और एसएसबी भी जरूरतमंदों और गरीब के लिए आई आगे, बढ़ाए मदद के हाथ"
Post a Comment