कोरोना की विपदा से निपटने के लिए हर वर्ग दे रहा साथ, संकट की घड़ी में मदद के लिए बढ़े हाथ
14 April, 2020
Comment
बड़हरिया में बीडीओ ने गरीब और बेसहाराें के बीच उपलब्ध कराई खाद्य सामग्री
बड़हरिया प्रखंड में अत्यंत गरीब तथा बेसहारा लोगों की सहायता के लिए प्रखंड प्रशासन ने अपनी ओर से सहायता पहुचाने का निर्णय लिया है।इसके अंतर्गत अत्यंत गरीब तथा निसहाय लोगों को प्रखंड प्रशासन अपनी तरफ से चावल, दाल ,तेल, चीनी तथा अन्य घरेलू सामानों के पैकेट अपने स्तर से उपलब्ध करा रहा है।इसके लिए किसी सरकारी राशि का प्रयोग नही किया जा रहा है।बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कई ऐसे लोग मिल रहे है,जिनको किसी कारणवश कोई सरकारी सहायता प्राप्त नही हो रही है।
सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने में कई औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है, जिसे हम चाहकर भी जल्दी नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को तत्काल राहत देने के लिए हम सभी ने अपने स्तर से प्रबंध कर इन असहाय लोगों की मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम से हमने यह अभियान शुरू किया है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान जहां भी ऐसे लोग मिल रहे है, उन्हें तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रखंड के संपन्न लोगों से ऐसे लोगों के मदद की भी अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/with-every-class-giving-to-deal-with-the-disaster-of-corona-hands-extended-to-help-in-times-of-crisis-127169457.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/15/5_1586891264.jpg
0 Response to "कोरोना की विपदा से निपटने के लिए हर वर्ग दे रहा साथ, संकट की घड़ी में मदद के लिए बढ़े हाथ"
Post a Comment