Popular Posts

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही पुलिस

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही पुलिस

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। शुक्रवार को चानन थानाध्यक्ष वैभव कुमार, सीओ सदानंद वर्णवाल पुलिस बल के साथ विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च कर लोगों को घर में रहने की हिदायत दी।
बिना जरूरी काम के घर से नहीं निकलने की नसीहत दी। जो भी युवक सैर-सपाटा करने निकले थे, उनको पुलिस ने अपने अंदाज में नसीहत दी और घर वापस खदेड़ दिया। विभिन्न हिस्सों में बेवजह इधर-उधर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया गया। मननपुर बाजार में अनावश्यक रूप से सड़क पर लगी पांच बाइक को जब्त किया गया। कुल नौ हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। पुलिस मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्लों की गलियों में लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांव-गांव घूमकर गश्ती करती चानन पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/police-is-strictly-following-the-lockdown-127234329.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/24/dbcl2721587731493012lkr_1587752077.jpg

0 Response to "लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवा रही पुलिस"

Post a Comment