मरीजों की तलाश के लिए 9 मेडिकल कॉलेजों में बनी रैपिड रिस्पॉन्स टीम
(दिग्विजय कुमार)काेराेनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजों की तलाश करने और सैंपल कलेक्शन के लिए सूबे के नौ मेडिकल कॉलेजों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई हैं। ये टीमें 15 जिलाें में विदेश और देश के विभिन्न शहराें से आए संदिग्ध मरीजों की तलाश करेंगी और सैंपल कलेक्शन भी करेंगी। श्रीकृष्ण मेडिकल काॅलेज की ओर से मुजफ्फरपुर जिले के लिए चार रैपिड रिस्पॉन्स टीमाें के साथ दाे सैंपल कलेक्शन टीमें बनाई गई हैं। गोपालगंज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल काॅलेज ने चार रैपिड रिस्पॉन्स टीम और एक सैंपल कलेक्शन टीम गठित की है।
टीम में शामिल सभी डॉक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ काे संबंधित जिलाें के डीएम के पास योगदान देने काे कहा गया है। डॉक्टरों एवं पारा मेडिकल स्टाफ के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था संबंधित जिले की ओर से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सूबे में काेराेना मरीजों की बढ़ती संख्या काे देखते हुए अब युद्धस्तर पर मरीजों की तलाश के साथ सैंपल कलेक्शन की आवश्यकता है।
सरकार ने दिया सुविधा बढ़ाने का आदेश
कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए तीन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एनएमसीएची पटना, जेएलएमसीएच भागलपुर और एएनएमसीएच गया में आईसीयू व वेंटिलेटर बढ़ेंगे। बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना विकास निगम को ये निर्देश दिए गए हैं।
अभी तीन हॉस्पिटल में 2344 बेड, 50 वेंटिलेटर
अभी इन तीन हॉस्पिटल में 2344 बेड,116 आईसीयू और 50 वेंटिलेटर है। एनएमसीएच में 800 सामान्य बेड, 20 आईसीयू और 20 वेंटिलेटर हैं। एएनएमसीएच में 544 बेड, 60 आईसीयू और 18 वेंटिलेटर हैं। जेएलएमसीएच में 1000 बेड, 36 आईसीयू व 12 वेंटिलेटर हैं।
एनएमसीएच में आईसीयू व वेंटिलेटर 40-40 होंगे
एनएमसीएच कोरोना हॉस्पिटल में आईसीयू बेड व वेंटिलेटर की संख्या 20-20 से 40-40 की जाएगी। गया के एएनएमसीएच में आईसीयू में बेड 60 से 75 और वेंटिलेटर 18 से 33 होंगे। जेएलएनएमसीएच भागलपुर में आइसीयू की संख्या 36 से 51 व वेंटिलेटर 12 से 27 किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/rapid-response-team-formed-in-9-medical-colleges-to-search-for-patients-127151129.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/12/nmch_1586650176.jpg
0 Response to "मरीजों की तलाश के लिए 9 मेडिकल कॉलेजों में बनी रैपिड रिस्पॉन्स टीम"
Post a Comment