Popular Posts

अबतक 4.22 लाख घरों की स्क्रीनिंग, 700 क्वारेंटाइन; सीवान, बेगूसराय, नालंदा व नवादा में हर घर जांच

अबतक 4.22 लाख घरों की स्क्रीनिंग, 700 क्वारेंटाइन; सीवान, बेगूसराय, नालंदा व नवादा में हर घर जांच

राज्य में विदेशों से आए लोगों के गांव में हर घर की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। अबतक 4.22 लाख घरों की स्क्रीनिंग हो गई है। 293 ऐसे लोग मिले हैं जिन्हें सर्दी खांसी या बुखार था। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हॉटस्पॉट जिले सीवान, बेगूसराय, नालंदा और नवादा में हर घर की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। 700 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार, एडीजी (हेडक्वार्टर) जितेंद्र कुमार और स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा दूध पाउडर
स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को मिल्क पाउडर दिए जाएंगे। लॉकडाउन के दौरान छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए राज्य सरकार ने यह अहम फैसला किया है। हर पैकेट में 200 ग्राम मिल्क पाउडर होगा। मिल्क पैकेट का वितरण आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के जरिए कराया जाएगा।
लॉकडाउन तोड़ने वालों से वसूले गए 52 लाख रु. जुर्माना
एडीजी ने बताया कि लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पिछले 24 घंटे के भीतर 43 केस दर्ज किए गए हैं और 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 2244 वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही 52 लाख 27 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। पूरे राज्य में अब तक 26507 वाहनों को जब्त किया गया है और 6 करोड़ 19 लाख रुपए जुर्माने की वसूली की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Screening of 4.22 lakh houses so far, 700 quarantines; Every house investigation in Siwan, Begusarai, Nalanda and Nawada


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/screening-of-422-lakh-houses-so-far-700-quarantines-every-house-investigation-in-siwan-begusarai-nalanda-and-nawada-127189121.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/18/89_1587168009.jpg

0 Response to "अबतक 4.22 लाख घरों की स्क्रीनिंग, 700 क्वारेंटाइन; सीवान, बेगूसराय, नालंदा व नवादा में हर घर जांच"

Post a Comment