Popular Posts

बिहारशरीफ नया हॉट स्पॉट, एक दिन में रिकॉर्ड 17 नए मरीज मिले; राज्य में 113 हुई संक्रमितों की संख्या

बिहारशरीफ नया हॉट स्पॉट, एक दिन में रिकॉर्ड 17 नए मरीज मिले; राज्य में 113 हुई संक्रमितों की संख्या

कोरोनावायरस से मुक्त बिहार समेत देश के ज्यादातर इलाकों में सोमवार से लॉकडाउन में ढील का सिलसिला शुरू हो गया।बिहार में सीवान के बाद बिहारशरीफ प्रदेश का नया हॉट स्पॉट बन गया है। सोमवार को बिहारशरीफ में 17 कोरोना मरीज मिले। इस तरह बिहारशरीफ में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई हैं। वहीं बिहार में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 113 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा के सभी 17 नए मरीज दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में सात महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। दूसरी ओर पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आनेवाले नालंदा के डीएम और एसपी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने कहा-कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर स्क्रीनिंग का दायरा भी बढ़ाए जाने की जरूरत है। पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रभावित जिलों में कोरोना संदिग्धों की पहचान के लिए डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान में अब तक 36 लाख 14 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है। उसमें से मात्र 1,386 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के सामान्य लक्षण हैं। इसमें से 899 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

लोगों को राहत केंद्रों में बर्तन, कपड़ा व दूध भी दिए जाएंगे

राज्य में लॉक डाउन से प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों, ठेला वेंडरों, रिक्शा चालकों और अन्य जरूरतमंदों को आपदा राहत केंद्रों पर बाढ़ राहत शिविरों के ही समान मदद मिलेगी। यहां रहने वाले लोगों को बर्तन, कपड़ा और दूध से लेकर तमाम सुविधाएं मिलेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविर में खाना बनाने वाले को अलग से पारिश्रमिक दी जाएगी। सोमवार को आपदा राहत केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह आदेश दिया। राज्य में फिलहाल 196 आपदा राहत केंद्र चल रहे हैं जहां 61334 लोगो को नियमित भोजन और आवश्यक सहायता मुहैयाकराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कि जिलों में जरूरत के हिसाब से आपदा राहत केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए सरकार धन की कमी नहीं होने देगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाॅकडाउन में सीमित ढील मिलने के बाद पटना के सब्जी बाजार में मेला लग गया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/biharsharif-new-hot-spot-in-bihar-17-new-patients-found-number-of-113-reached-127208249.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/21/64_1587425634.jpg

0 Response to "बिहारशरीफ नया हॉट स्पॉट, एक दिन में रिकॉर्ड 17 नए मरीज मिले; राज्य में 113 हुई संक्रमितों की संख्या"

Post a Comment