मोहनपुर में 16896 लोगों का होगा सर्वे
26 April, 2020
Comment
बिहारीगंज के मोहनपुर पंचायत के रहटा टोला को केंद्र मानकर तीन किलोमीटर रेडियस में बनाए गए कंटोनमेंट जोन में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए 51 दल बनाया गया है। जिसमें प्रत्येक दल में दो सदस्यों को नियुक्त किया गया है। 2816 घर के 16896 लोगों का सर्वे किया जा रहा है।
उक्त कार्य की निगरानी 13 पर्यवेक्षक रख रहे हैं। इसके अलावा 2816 घरों में भी छिड़काव किया जाना है। छिड़काव में 1 प्रतिशत ब्लीचिंग पाउडर है। बिहारीगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर समीर कुमार दास ने बताया कि यह कार्य प्रतिदिन 28 दिन तक जारी रहेगा। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के काम में सेविका, सहायिका व आशा मुस्तैदी से जुटी हैं। कार्य में अंजू देवी, आशा मंजू देवी व सेविका अंजनी देवी समेत अन्य लगी हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/16896-people-will-be-surveyed-in-mohanpur-127247525.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/26/dbcl272158790171726mad7_1587924274.jpg
0 Response to "मोहनपुर में 16896 लोगों का होगा सर्वे"
Post a Comment