Popular Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में बैंक लूट का वांटेड अपराधी ढेर, एक्सिस बैंक से 12 लाख लूटे थे

मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में बैंक लूट का वांटेड अपराधी ढेर, एक्सिस बैंक से 12 लाख लूटे थे

मनियारी थाना क्षेत्र के महुआराेड में महादेव मठ के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस से मुठभेड़ में मैठी बैंक लूटकांड का वांटेड शातिर सिकंदर राय उर्फ भुलावन राय उर्फ तीन टंगवा मारा गया। वह बाइक से साथी मनीष के साथ महुआकी ओर निकल रहा था।


सूचना के बाद मनियारी थानेदार ने दल-बल के साथ महादेव मठ के पास उसे घेरने के लिए चेकिंग शुरू की। जैसे ही बाइक काे राेकने के लिए बाेला गया, अपराधियाें ने पुलिस पर शुरू फायरिंग कर दी। फायरिंग में मनियारी थानेदार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बाइक पर बैठा सिकंदर राय उर्फ भुवन राय मारा गया। उसका साथी भाग निकला।

एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब एक दर्जन चक्र गाेलियां चलीं। सिकंदर राय कुढ़नी प्रखंड के केरमा नया टाेला का निवासी था। उसकी माैत की सूचना मिलने के बाद भी परिजन शव लेने नहीं आए। पुलिस अधिकारी सिकंदर के घर पहुंचे। स्थानीय मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियाें ने परिवार के लाेगाें काे समझाया, तब शाम चार बजे शव लेकर परिजन गांव गए।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाश सिकंदर की हुई थी शिनाख्त

एसएसपी ने बताया कि 20 मार्च काे गायघाट के मैठी में एक्सिस बैंक के गार्ड काे गाेली मारकर 11.85 लाख रुपए लूटकांड की सीसीटीवी फुटेज से भुलावन चिह्नित हुआथा। एक माह पहले केरमा में ही व्यवसायी माे. नेहाल की लूट के दाैरान गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें भी भुलावन सीसीटीवी फुटेज से पहचाना गया था। भुलावन और मनीष के गैंग में आठ शूटर हैं, जाे दाे बार पुलिस पर फायरिंग कर चुके हैं।

लूट के बाद वीडियाे बना पुलिस काे दिया था चैलेंज

केरमा मैदान में मार्च में एक क्रिकेट टूर्नामेंट हुआथा। इसी दाैरान मनीष और भुलावन ने एक वीडियाे बनाया था जिसमें उसने मनियारी थाने की पुलिस काे पकड़ने के लिए छापेमारी करने पर फायरिंग करने का चैलेंज दिया था। इस वीडियाे में गांव का एक अन्य युवक भी दिखा था जिसे दाे दिनाें तक पुलिस ने थाने में रखकर पूछताछ की थी। हालांकि, आपराधिक वारदात में संलिप्तता नहीं आने के बाद उसे छाेड़ दिया गया था।

लापरवाही के आरोप में ब्रह्मपुरा थाने का दारोगा निलंबित

लंबित कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने को लेकर एसएसपी ने ब्रह्मपुरा थाना के दारोगा राजपत कुमार को निलंबित कर दिया। उन पर कार्य में लापरवाही और अनुसंधान में सुस्ती बरतने का आरोप है। बुधवार को एसएसपी जयंत कांत ने ब्रह्मपुरा समेत कई थानों का निरीक्षण किया था। ब्रह्मपुरा थाने में लंबित कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले आईओ को जमकर फटकार लगाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फायरिंग में मनियारी थानेदार बाल-बाल बच गए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/wanted-criminals-looted-bank-robbery-in-muzaffarpur-police-encounter-looted-12-lakh-from-axis-bank-127138239.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/10/encount_1586478382.jpg

0 Response to "मुजफ्फरपुर में पुलिस मुठभेड़ में बैंक लूट का वांटेड अपराधी ढेर, एक्सिस बैंक से 12 लाख लूटे थे"

Post a Comment