Popular Posts

बिहार में 11 और मरीज मिले, अब तक 83 पॉजिटिव, 13 जिलों में फैला कोरोना वायरस

बिहार में 11 और मरीज मिले, अब तक 83 पॉजिटिव, 13 जिलों में फैला कोरोना वायरस

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 11 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दो बक्सर और 9 मुंगेर के रहने वाले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 83 गई है। बक्सरके जिन दो शख्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री रही है। दोनों पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर लाैटे थे। एक मरीज की उम्र 67 साल और दूसरे की उम्र 37 साल है। जबकि, मुंगेर के सभी 9 मरीज अपनेएक संक्रमित परिजन से पाॅजिटिव हुए हैं।

इनमें तीन पुरुष 55, 40 और 38 साल के हैं, जबकि 6 महिला क्रमश: 55, 26, 21, 20 और एक 2 और एक 6 महीने की बच्ची है। सभी मुंगेर के एक ही परिवार के हैं।अभी तक राज्य के कुल 13 जिले कोरोना संक्रमण के खतरे के दायरे में हैं। अरब, दिल्ली के बाद अब पश्चिमी बंगाल के रास्ते भी कोरोना वायरस बिहार पहुंचा गया है। बक्सर के रहने वाले दोनों पॉजिटिव पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर आए हैं।

मुंगेर के बुजुर्ग ने अपने परिवार के 9 को संक्रमित किया
मुंगेर में जमालपुर के जिन 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, वे सभी सदर बाजार निवासी जमात से जुड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग के ही परिजन हैं जिनकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। उनके 10 परिजनों सहित 9 अन्य पड़ोस के लोगों और 7 अन्य जमातियों सहित कुल 26 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आई। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बुजुर्ग के बड़े पुत्र व दामाद, पत्नी और 2 बेटी शामिल है।

कोरोना प्रभावित जिले

जिला पॉजिटिव ठीक हुए
सीवान 29 12
बेगूसराय 08 01
मुंगेर 17 06
पटना 06 05
गया 05 04
गोपालगंज 03 03
नवादा 03 01
नालंदा 06 02
सारण 01 01
लखीसराय 01 01
भागलपुर 01 01

नया जिला

वैशाली 01 00
बक्सर 02 00


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 more patients found in Bihar, so far 83 positive, corona virus spread in 13 districts


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/11-more-patients-found-in-bihar-so-far-83-positive-corona-virus-spread-in-13-districts-127182795.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/17/89_1587084102.jpg

0 Response to "बिहार में 11 और मरीज मिले, अब तक 83 पॉजिटिव, 13 जिलों में फैला कोरोना वायरस"

Post a Comment